फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा शहर के कई क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी

Thu, 11 Jun 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विद्युत उपमंडल-1 कांगड़ा के अंतर्गत 11 केवी कांगड़ा-1 फीडर पर रखरखाव और पेड़ों की टहनियों की कटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 12 जून को सुबह नौ बजे से कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ पुलकित दीक्षित ने बताया कि बिजली कटौती से वीरता, गर्ग कॉलोनी, तारा मंदिर, फोर्टिस अस्पताल, बालाजी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू बस स्टैंड, पॉलिटेक्निक कांगड़ा, जमानाबाद रोड, कॉलेज रोड, डीएवी कॉलेज कांगड़ा, जयंती विहार, टंडन क्लब, राजपूत सभा, मिनी सचिवालय, तहसील चौक, मंदिर बाजार, पुष्प विहार, छोटी हलेड़, गुप्त गंगा रोड, बाल्मीकि मोहल्ला, संगरिया मराय, सब्जी मंडी, सेवकरां, बिग बाजार, सिविल अस्पताल, डूंगा बाजार और कांगड़ा कोर्ट क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। खराब मौसम की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें