डुप्लीकेट विराट कोहली के साथ फोटो खिंचवाते हुए क्रिकेट 
धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 मैच में जहां क्रिकेट प्रेमी अपने चहेते खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक थे, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के न होने के बावजूद उनके नाम की टी-शर्ट्स ने बाजार में धमाल मचाया।
मैच से पहले और बाद में, इन दोनों क्रिकेट स्टार्स के फैंस ने विराट की 18 और रोहित की 45 नंबर की टी-शर्ट्स खूब खरीदीं। क्रिकेट प्रेमियों ने इस बात की मायूसी रही कि दोनों प्रमुख खिलाड़ी टी-20 छोड़ चुके हैं और इस कारण इस मैच का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम की टी-शर्ट्स की बिक्री में कोई कमी नहीं आई।
विराट कोहली और रोहित शर्मा की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि स्टेडियम के आसपास और शहर की सड़कों पर इन दोनों की टी-शर्ट्स की खासी मांग रही। दुकानदारों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और इन क्रिकेट स्टार्स के नाम वाली टी-शर्ट्स के साथ-साथ टोपियों की भी अच्छी खासी बिक्री हुई। फैंस ने इन टी-शर्ट्स को पहने हुए स्टेडियम में कदम रखा।
फुटपाथ पर सजी टी-शर्टें, सड़कों पर लोग
धर्मशाला। रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान, फुटपाथ पर सजी टी-शर्ट, टोपी और अन्य क्रिकेट के सामान की दुकानों ने एक अलग ही रंग जमा दिया। हालांकि इस दौरान लोग सड़कों पर चलते दिखे, क्यों पुलिस मैदान से लेकर स्टेडियम तक सड़क के दोनों किनारों पर विभिन्न प्रकार की क्रिकेट सामग्री बिक रही थी। जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आता गया, स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों पर भीड़ बढ़ती गई। लोग फुटपाथ पर लगी दुकानों से सामान खरीदते हुए स्टेडियम की तरफ बढ़ रहे थे। तनी अधिक भीड़ होने के कारण कुछ दर्शकों को थोड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। ट्रैफिक की समस्या के अलावा फुटपाथ पर सामान खरीदने के दौरान लोग भी आपस में टकरा रहे थे।