फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्टेज की दिक्कत से बचने के लिए घोषित करें बढ़ा हुआ लोड : अनुराग

Sun, 14 Dec 2025 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत उपभोक्ता यदि अपने घरों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से बचना चाहते हैं तो अपने बिजली के बढ़े हुए लोड को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत घोषित करें। यह बात विद्युत बोर्ड के सलाहकार (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बैजनाथ में आयोजित त्रैमासिक बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि सही लोड का पता चलने पर ही विभाग सही क्षमता के ट्रांसफार्मर और लाइनें स्थापित कर सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों पर विद्युत वृत कांगड़ा के तहत आयोजित इस बैठक में अनुराग पराशर ने कहा कि अक्सर घरों और संस्थानों में नए उपकरण जुड़ने से लोड बढ़ जाता है, लेकिन उपभोक्ता इसे अपडेट नहीं करवाते।
इससे ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार पड़ता है और वोल्टेज की समस्या खड़ी होती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित उप-मंडल में जाकर सही लोड दर्ज करवाएं। बैठक में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं, आगजनी और आसमानी बिजली से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विद्युत उप-मंडल के सहायक अभियंता रवि धीमान ने बताया कि कांगड़ा वृत में सेवाओं को सुधारने के लिए लगातार काम हो रहा है। आरडीएसएस और अन्य योजनाओं के तहत क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति और सुदृढ़ होगी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान पार्षद अशोक सुग्गा, पार्षद राजकुमार, उपभोक्ता अनिल सुग्गा, अश्वनी कुमार सुग्गा, सुदेश कुमार और मेहर चंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें