खेल में हर व्यक्ति को रखनी चाहिए रुचि : डॉ. राजीव
शाॅट पुट में गुरनाम प्रथम और अंकिता रहीं अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक्सप्रेशन-2025 का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया। इस दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियदर्शिनी काॅलेज के रोहित ने प्रथम, वैष्णो काॅलेज ऑफ एजुकेशन की अमृतया द्वितीय और एसडी काॅलेज के पवन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की दौड़ में जीसीटी धर्मशाला काॅलेज की लीना पहले, कांता काॅलेज ऑफ एजुकेशन की स्मृति दूसरे और एसडी काॅलेज ऑफ एजुकेशन की सपना तीसरे स्थान पर रहीं।
शाॅट पुट में लड़कों की टीम से अमन बल्ला काॅलेज ऑफ एजुकेशन पठानकोट के गुरनाम प्रथम, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कनिष्क द्वितीय और जीसीटी धर्मशाला की लीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की टीम से कांता काॅलेज ऑफ एजुकेशन की अंकिता पहले, वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन की दीक्षा दूसरे, जूपिटर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अवस्थी काॅलेज के निखिल प्रथम, अमन बल्ला काॅलेज के गुरनाम द्वितीय और एसडी काॅलेज के जसवीर और दून कॉलेज के मनोज तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कियों की प्रतियोगिता में जूपिटर काॅलेज की वर्षा प्रथम, नोवल की ममता द्वितीय और दून काॅलेज की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में जूपिटर कॉलेज के अनिकेत पहले, अवस्थी कॉलेज के राजीव दूसरे और नोवल कॉलेज के पुनीत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में नोवल कॉलेज की ललिता ने प्रथम, वैष्णो कॉलेज की सिमरन ने द्वितीय और कांता कॉलेज की रीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में किसी भी एक खेल में रुचि रखनी चाहिए। यह स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है। इस दौरान प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालविका पठानिया भी उपस्थित रहीं।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जेएस पटियाल, प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि हिमाचल और पंजाब के बीएड महाविद्यालयों की टीमों ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। ओवरऑल विजेता वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन को मुख्यातिथि और प्रबंधक समिति ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।