परागपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 3.0 की वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार को कलोहा में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और सिक्स ब्रदर परागपुर के बीच हुआ, इसमें रोड़ी-कोड़ी की टीम विजेता रही। सिक्स ब्रदर परागपुर की टीम उपविजेता और मूहीं की टीम तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रमन शर्मा और बीडीसी सदस्य अजय ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर रमन शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसमें जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की 18 टीमों के भाग लेने की संभावना है।
इस अवसर पर भाजयुमो आईटी सेल के जिला संयोजक सशांक मेहता, उपाध्यक्ष अनीश ठाकुर, कलोहा के पूर्व उपप्रधान सोनू, रेफरी गौरव पटियाल, रोबिन, अंशुल और आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का हिस्सा है, जिसका आयोजन सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने किया है।