फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तालाब बनीं सड़कें तो कहीं धंसी जमीन, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Mon, 13 Jul 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
उपमंडल कोटला के अधीन आने वाले पुराने एनएच -154 की खस्ता हालत । संवाद
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। मानसून की शुरुआत के साथ ही लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दावों की पोल खुल गई है। जिले में हाईवे से लेकर मुख्य संपर्क मार्ग तक पूरी तरह बदहाल हो चुके हैं। कहीं सड़कें तालाब बन चुकी हैं तो कहीं सड़कों के साथ जमीन धंस रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल कोटला के अधीन पुराने एनएच-154 की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें पानी भरने से सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राजेश, रितेश, मुकेश, अमित और राजकुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में गड्ढों में बजरी और मिट्टी डाली थी।
लगातार बारिश के कारण यह अधिक समय तक नहीं टिक सकी। सड़क किनारे बनी नालियां भी लंबे समय से बंद हैं जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इसी मार्ग से कोटला नगर, विभिन्न सरकारी कार्यालयों, उपतहसील और मां बगलामुखी मंदिर तक पहुंचा जाता है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की स्थायी मरम्मत और बंद नालियों की तत्काल सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-154 मार्ग के लिए बजट आया है। जल्द ही बारिश के मौसम के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। -मनोहर लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें