फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छोटा भंगाल में सड़कें बंद, खेतों से सड़ गईं सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के छोटा भंगाल की पंचायतों के सैकड़ों किसानों को बरोट-मुल्थान मार्ग के पिछले 25 दिन से बंद होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। किसानों की नकदी फसलें खेतों में सड़ने लगी हैं या फिर सब्जी मंडी से आगे नहीं जा सकी हैं। जुलाई-अगस्त में छोटा भंगाल की इन पंचायतों में बड़े पैमाने पर बंद गोभी, फूल गोभी, मूली, कद्दू व अन्य सब्जियों का उत्पादन होता है। इन सब्जियों से बड़ी सब्जी मंडियों में अच्छा खासा मुनाफा होता है।
विज्ञापन

इस बार बरोट के पास गरोला गांव में सड़क अवरुद्ध हो जाने पर किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थानीय किसानों तिलक राज, राजमल, डोला राम, राम लाल, राज मल, कृष्ण चंद, स्वरूप, मंगत राम, राम कृष्ण, अनिल, रवींद्र, संजय, चूहड़ सिंह आदि का कहना है कि सड़क पहले कभी भी इतने लंबे समय तक बंद नहीं रही है। इस बार 20 दिन तक सड़क के बंद रहने पर उनकी सब्जियां खेतों में ही खराब हो गई हैं। जिला पार्षद पवना देवी ने सरकार और कृषि विभाग से किसानों के खेतों का दौरा करके उचित सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें