डमटाल (कांगड़ा)। डिग्री कॉलेज इंदौरा के एनसीसी कैडेट्स ने 9 एचपी बटालियन एनसीसी, डलहौजी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) में भाग लिया। यह शिविर आठ से 17 सितंबर तक आयोजित किया गया। शिविर में इंदौरा काॅलेज के कैडेट्स ने ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, फायरिंग और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इनमें इंदौरा कॉलेज के कैडेट्स ने शिविर में ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। सोमवार को कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्या डाॅ. सुमीक्षा गुप्ता ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद