फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट सिटी धर्मशाला में भरे सड़क के गड्ढे

Wed, 30 Jul 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में मिट्टी से भरे सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अधिकारियों ने शहर की विभिन्न सड़कों पर पड़े गहरे गड्ढों को भर दिया है। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। हालांकि गड्ढों को अभी केवल रेत और मिट्टी से भरा गया है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन का कहना है कि बरसात का मौसम खत्म होने के बाद गड्ढों को कंक्रीट से स्थायी रूप से भर दिया जाएगा ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

यह कार्रवाई अमर उजाला में छपी खबर ‘स्मार्ट सिटी धर्मशाला की सड़कों पर सफर नहीं आसान’ के बाद की गई। बता दें कि शहर में स्मार्ट रोड और अंडरग्राउंड सर्विस कॉरिडोर परियोजना के दौरान कई जगह सड़कें खोदी गई थीं, जिन्हें सही से भरा नहीं गया। बरसात के मौसम में यह गड्ढ़े बढ़ा आकार ले रहे थे।
इस कारण गांधी वाटिका, जोनल अस्पताल और जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर 10 से 12 इंच गहरे गड्ढे बन गए थे, जिनसे आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे थे और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। करीब एक साल बाद हुई इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


स्मार्ट रोड के दौरान खोदी नालियों के कारण सड़क पर पड़े गड्ढों को भर दिया गया है। गड्ढों में मिट्टी और रेत डाली गई है। वहीं, बरसात के मौसम के बाद गड्ढों में कंक्रीट डालकर स्थायी समाधान कर दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

-केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें