परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज में रसायन विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजू चौहान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः रीतेश, प्रियंका, दिशा और निशांत रहे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। इस विज्ञान दिवस कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. सजीव जसवाल, प्रो. सुनीता, प्रो. अनिता, डॉ. सजीव कुमार, प्रो. शैलजा, प्रो. पीतांबर और प्रो. प्रिया कालिया उपस्थित रहे।