फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुरुद्वारा रोड पर टूटी तारबंदी से हादसों की आशंका

Tue, 18 Aug 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार वार्ड के तहत आते गुरुद्वारा रोड स्थित उद्यान विभाग के पास बि
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तहत कोतवाली बाजार के गुरुद्वारा रोड पर उद्यान विभाग के समीप टूटी लोहे की तारबंदी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन गई है। पिछले वर्ष चीड़ का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई इस तारबंदी की अब तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे सड़क किनारे का सुरक्षा घेरा कमजोर हो गया है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने के बाद सड़क की मरम्मत तो करवा दी गई थी लेकिन पिलरों के सहारे लगी तारबंदी को दुरुस्त नहीं किया गया। मौके पर कोई चेतावनी संकेत न होने से रात के समय दुर्घटना का अंदेशा और बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से यहां क्रैश बैरियर लगाने या अन्य पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है।

उधर, मामले पर कोतवाली बाजार वार्ड की पार्षद करिश्मा छेत्री ने कहा कि संबंधित क्षेत्र का मौका किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे।

नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार वार्ड के तहत आते गुरुद्वारा रोड स्थित उद्यान विभाग के पास बि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें