शिविर- स्वास्थ्य खंड कांगड़ा के तकीपुर में आयुष विभाग की ओर से आउटरीच स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
टीबी जांच - लाला लाजपत राय जिला कारागार धर्मशाला में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनसमस्याएं सुनेंगे - सुलह विधानसभा के विधायक विपिन सिंह परमार सुबह 10 बजे ननाओं में जनसमस्याएं सुनेंगे।
संवाद - विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में लोगों से संवाद करेंगे।
मांग - सुलह भाजपा की ओर से रझूं में आईटीआई के अधूरे भवन के काम को जल्द पूरा करने के लिए प्रशासन से मांग उठाई जाएगी।