बसंतपुर में पंचपीरी का वार्षिक छींज मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते कमेटी सदस्य स्त
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत बसंतपुर गांव में पंचपीरी का वार्षिक छिंज मेला पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र राजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी माली का मुकाबला रिंकू होशियारपुर और कर्मा पहलवान के बीच हुआ, जिसमें रिंकू विजेता रहा। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान अनिल कुमार, उपप्रधान हंसराज, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, कुश्ती इंचार्ज मदन लाल, रविंद्र कपिल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।