फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रिंकू ने राजू को हराकर जीता ओडर का दंगल

Sat, 16 May 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत ओडर मैदान में आयोजित दो दिवसीय ओडर-लांझणी-झिकड़ और ढिमा दंगल के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी माली का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

बड़ी माली का मुकाबला रिंकू पहलवान दरगेला और छतड़ी के पहलवान राजू के बीच हुआ। रिंकू ने राजू को पटखनी देकर माली अपने नाम की। मेला कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि विजेता पहलवान को 16,000 और उपविजेता पहलवान को 15,000 रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 10वीं और जमा दो कक्षा में क्षेत्र से 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों में जमा दो कक्षा में 88 अंक हासिल करने वाली अक्षरा और 10वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक लेने वाले विशेंद्र भाटिया और कर्ण वालिया, 10वीं कक्षा में 88 फीसदी अंक हासिल करने वाले सत्यम चौधरी को सम्मानित किया गया। मेला कमेटी के प्रधान और सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें