फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सैन्य सम्मान के साथ राइफल मैन अविनाश का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ राइफलमैन अविनाश ठाकुर के शव ले जाते जवान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल के लगडू के जवान अविनाश ठाकुर का वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को अविनाश का शव घर के ही कमरे में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

अविनाश ठाकुर पुत्र कुशल ठाकुर 5 जैक राइफल में मध्य प्रदेश के महू में तैनात थे। वीरवार को अविनाश ठाकुर को स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल, पूर्व सैनिक लीग खुंडियां, तहसीलदार लगड़ू विजय कुमार शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी रमन कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
अविनाश ठाकुर वर्ष 2019-20 में सेना में भर्ती हुए थे। हाल ही में वे घर छुट्टी आए थे, बुधवार को उनका शव घर में ही मिला था। गांव पंचायत हरदीपपुर की पूर्व प्रधान संजू शर्मा ने अविनाश की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि अविनाश एक गरीब परिवार से था। पिता ने गरीबी में संघर्ष कर बेटे को पढ़ाया था। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें