फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दी 18 को आंदोलन करने की चेतावनी

Sun, 14 Jun 2026 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलयाली (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच, नूरपुर जोन की मासिक बैठक शनिवार को नागनी माता मंदिर भड़वार में प्रदेश मुख्य सलाहकार बलराम पुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि यदि पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 18 जून को प्रस्तावित आंदोलन में उग्र रणनीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने प्रदेश सरकार की ओर से हर माह 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की घोषणा का स्वागत किया, लेकिन इसे जल्द और नियमित रूप से लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के कर्मचारियों को मिलने वाले एरियर भुगतान के दायरे में परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी शामिल करने की मांग की गई।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को मांगों के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार की घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू नहीं किया गया, तो 18 जून को संयुक्त संघर्ष समिति के साथ मिलकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की जाएगी। बैठक में प्रेस सचिव श्याम सिंह, सचिव रणजोध सिंह, जोगिंदर पठानिया, कृपाल सिंह, आपतू राम, तीस राज, नसीब सिंह और बक्शीश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें