फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोरावर स्टेडियम के पास दो साल में तैयार होगा विश्रामगृह

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सिद्धबाड़ी स्थित जोरावर स्टेडियम के समीप जलशक्ति विभाग का नया विश्रामगृह बनेगा। विभाग ने तकनीकी और वित्तीय निविदा की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ठेकेदार को काम आवंटित कर दिया है। इसके लिए सरकार से डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। टेंडर हासिल करने वाले ठेकेदार को दो साल के भीतर इस विश्रामगृह का निर्माण पूरा करना होगा। काम आवंटित होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नए विश्रामगृह में चार आधुनिक कमरे और एक सभागार बनाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि निर्माण स्थल के पास ही विभाग का एक पुराना विश्रामगृह पहले से मौजूद है। बावजूद इसके नया विश्रामगृह आवश्यक माना जा रहा है, क्योंकि धर्मशाला एक प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत विभिन्न सरकारी अधिकारियों का अक्सर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कई बार ठहरने के लिए जगह की कमी महसूस की जाती है। साथ ही विभागीय बैठकों के लिए भी यहां उचित सुविधा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विश्रामगृह के समीप ही तपोवन में विधानसभा भवन भी है, जहां पर हर साल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन होता है।
जलशक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित विमल कटोच ने कहा कि नए विश्रामगृह का टेंडर हो चुका है। संबंधित ठेकेदार को दो साल के भीतर यह विश्रामगृह बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें