धर्मशाला। मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड कार्यालय की टीम ने मिशन निरंतर मिलाप के तहत धर्मशाला में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 85 पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया।
इस दौरान टीम ने पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। स्पर्श पोर्टल से जुड़ी विभिन्न शिकायतों और पेंशन संबंधी मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार ने बताया कि मिशन निरंतर मिलाप के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल ब्रिगेडियर पी सुनील कुमार, एसएम, कमांडेंट, एमआईसी एंड एसके नेतृत्व में संचालित की जा रही है। इसका क्रियान्वयन मुख्य अभिलेख अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार कर रहे हैं। संवाद