फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जड़ोह से भुक्कड़ वाया बैरी सड़क की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
जड़ोह से भुक्कड़ सड़क की मरम्मत शुरू। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जड़ोह से भुक्कड़ वाया बैरी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। सड़क पर गड्ढों को भरने के साथ-साथ पैचवर्क किया जा रहा है। करीब आधा किलोमीटर सड़क की मरम्मत पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बरसात के दौरान उपमंडल की काफी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं। चरणबद्ध तरीके से इनकी मरम्मत शुरू की गई है। इसी श्रेणी में जड़ोह से भुक्कड़ वाया बैरी सड़क की हालत सुधारी जा रही है। यह सड़क हनोह, कक्कड़, अमरोह व भुक्कड़ पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। भरेड़ी से सरकाघाट वाया चंदरूही सड़क के बंद होने से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे सड़क की हालत और खराब हो गई है।

साई दा घाट व बैरी गांव के निवासियों में राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रेम लाल, मनोहर, कर्म चंद, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष कपिल, कुलदीप चंद आदि ने उम्मीद जताई है कि खस्ताहल सड़क की हालत सुधरेगी। स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को राहत मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के भरेड़ी अनुभाग कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि विभाग ने कई सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें