फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मांझी खड्ड में क्षतिग्रस्त क्रेटवाल का सुधार शुरू

विज्ञापन
मांझीखंड में टूटे क्रेट वॉल को ठीक करते हुए ठेकेदार के, कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। मांझी खड्ड के तटीकरण कार्य में अब सुधार की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार (क्रेटवॉल) के कुछ हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने और गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद संबंधित ठेकेदार ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में लेबर खड्ड किनारे उन जगहों को दुरुस्त कर रही है, जहां हाल ही में पानी के बहाव या अन्य कारणों से क्रेटवाल को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को अमर उजाला में मांझी खड्ड के तटीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और क्षतिग्रस्त हो रही दीवारों का मामला प्रमुखता से उजागर किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग और ठेकेदार तुरंत हरकत में आए और टूटी हुई क्रेटवाल को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर मजदूरों द्वारा क्रेट को दोबारा व्यवस्थित कर उन्हें मजबूती प्रदान की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी तरह का नुकसान न हो।
जानकारी के अनुसार भटेहड़ से पासू तक मांझी खड्ड किनारे तटीकरण का कार्य चल रहा है। बरसात के दौरान कई जगहों पर क्रेटवॉल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे वहां की जगह खोखली हो गई थी। इससे आसपास की अन्य दीवारों को भी खतरा पैदा हो गया था। अब ठेकेदार द्वारा इन क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि सुरक्षा दीवारों का आधार मजबूत हो सके।
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार शिवम ओहरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त क्रेटवाल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा और उसके बाद ही भटेहड़ में आगे का नया कार्य शुरू किया जाएगा।

मांझीखंड में टूटे क्रेट वॉल को ठीक करते हुए ठेकेदार के, कर्मी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें