फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने ग्राम पंचायत इंदौरा कार्यालय में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के जिस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वही आज भी विश्व शांति का सबसे सशक्त आधार है।
विज्ञापन

उनका सपना था कि हर व्यक्ति स्वच्छता और सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने आह्वान किया कि गांधी जयंती पर हमें स्वच्छता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का दिया हुआ जय जवान-जय किसान का नारा आज भी हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। न्होंने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

नूरपुर: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने मिनी सचिवालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का प्रतीक था। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


परागपुर: बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल परागपुर ने तीर्थस्थली श्री कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री सुदेश कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्या सूद सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई के साथ-साथ आसपास के मार्गों और आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ बनाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए है, बल्कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे आदर्शों का सम्मान करने का भी एक तरीका है।

धर्मशाला : बीएड कॉलेज कन्या छात्रावास परिसर धर्मशाला में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में अहिंसा-विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय छात्रावास की 70 छात्राएं और वार्डन प्रो. बबीता चमियाल भी उपस्थित रहीं। शपथ के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अहिंसा के मार्ग का अनुसरण कर हर समस्या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें