धर्मशाला। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कांगड़ा ने प्रदेश सरकार से दिवाली से पहले 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और एरियर जारी करने की मांग की है। संघ ने 25 अक्तूबर से पहले अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया ताकि कर्मचारियों को अक्तूबर के वेतन के साथ बढ़ी हुई राशि मिल सके।
संघ के जिला प्रधान सचिन जसवाल ने वर्चुअल बैठक में 2016 के पे कमीशन का लंबित एरियर चुकाने और 4-9-14 एसीपी योजना बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने टीजीटी से प्रवक्ता, मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य सहित विभिन्न संवर्गों की लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने की बात कही।
संघ के महासचिव सुमन, खंड प्रधान तेजपाल सहित ओंकार, रशपाल, संजय, विक्रमजीत, अश्वनी, लोकेश, राकेश, पंकज, राजेश, अमृतपाल, मुकेश, कुलदीप और विनोद ने मांगों का समर्थन किया।
-
प्रवक्ताओं के 3,378 और मुख्याध्यापकों के 700 पद रिक्त
संघ के अनुसार प्रदेश में प्रवक्ताओं के 3,378 पद रिक्त पड़े हैं। मुख्याध्यापकों के स्वीकृत 950 पदों में से 700 पद रिक्त हैं। इससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संघ ने वरिष्ठता सूचियां जल्द जारी करने और विज्ञान टीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया तुरंत पूरी करने की मांग की है।