फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ‘घुग्गर गैस एजेंसी की बुकिंग अवधि घटाएं’

Mon, 13 Jul 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। घुग्गर गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी रिफिल बुकिंग की अवधि 45 दिन से 25 दिन करने की मांग उठी है। इस संबंध में न्यूगल एन्क्लेव वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद राजीव भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष मदन सूद और सचिव मनोज कंवर ने बताया कि घुग्गर गैस एजेंसी की स्थापना के समय यह क्षेत्र ग्रामीण था, इसलिए यहां 45 दिन का नियम लागू था। अब यह पूरा नगर निगम में शामिल हो चुका है, फिर भी पुराना नियम ही थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी निगम क्षेत्र में इंडियन ऑयल की पालम गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद रिफिल बुकिंग की सुविधा दे रही है।
एक ही शहर में दो अलग नियम उपभोक्ताओं के साथ असमानता है। एसोसिएशन ने इसकी प्रतिलिपि खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक और स्थानीय विधायक को भी भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें