फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डिपुओं में अब ओटीपी से मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं पर अब उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड के माध्यम से राशन नहीं मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आधार प्रमाणीकरण सर्वर सामान्य होने के बाद इस अस्थायी व्यवस्था को बंद कर दिया है। अब सभी लाभार्थियों को पहले की तरह ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के जरिए ही राशन वितरित किया जाएगा।
दरअसल, पिछले महीने के अंत में आधार सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण डिपुओं में राशन वितरण प्रभावित हो रहा था। वर्तमान में बैकलॉग की सुविधा बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने अस्थायी तौर पर क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की थी, ताकि उपभोक्ता राशन से वंचित न रहे। कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि अब सर्वर सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। इसके कारण विभाग ने क्यूआर प्रणाली को वापस लेते हुए सभी उचित मूल्य की दुकानों पर ओटीपी आधारित सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें