जवाली (कांगड़ा)। बलिदानी सुरेंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में 14 जुलाई को गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू लेगी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि कंपनी 18 से 26 वर्ष की आयु के मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मैटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर आदि व्यवसायों के युवकों का चयन करेगी। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से पहले संस्थान में पहुंच जाएं। संवाद