राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीन में सीएससीए कार्यक्रम में चुने गए प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में सीएससीए रसरंग 2025-26 के अंतर्गत प्राचार्या डॉ. सारिका के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य बलजीत जम्वाल रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि ज्वालामुखी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज रहे। मंच संचालन प्रो. मोहिनी और दिव्यांशी राणा ने किया। प्राचार्या डॉ. सारिका ने विद्यार्थियों को सीएससीए के कार्यक्रमों के महत्व के विषय में बताया। वहीं विद्यार्थियों को रसरंग में भाग लेने के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. चंदन भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता एवं विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।। युगल नृत्य में दिव्यांशी और अंशिका, सवीक्षा और कृतिका व दीया और नेहा ने मनमोहक प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में दिव्यांशी, नैंसी और वंदना ने शानदार प्रस्तुति दी। समूह नृत्य, नाटी और लड़कों की ओर से प्रस्तुत भांगड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा। मॉडलिंग में विद्यार्थियों ने रैंप पर अपनी खूबसूरती से चार चांद लगाए। सीएससीए प्रधान रुचिका ने बताया कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और उन्हें रंगमंच पर आकर अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका देना था।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीन में सीएससीए कार्यक्रम में चुने गए प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान