फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शतरंज में पार्थ सूद ने मारी बाजी

विज्ञापन
पालमपुर में कैरम व शतरंज की विजेताओं एडवोकेट को सम्मानित करते मुख्यातिथिस्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली महोत्सव में बार रूम पालमपुर में शतरंज और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में पार्थ सूद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें स्मृति चिह्न के साथ 5,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अभिषेक सूद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 2,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में जगमेल कटोच और कमल चौधरी की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को दो स्मृति चिह्नों के साथ 5,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कुश पटियाल और विजय परमार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 2,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पालमपुर धीरू ठाकुर मुख्य अतिथि और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गौरव कुमार और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अशोक कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विवान को उभरते हुए बाल खिलाड़ी, घृताशी को उभरती हुई बालिका खिलाड़ी और विपन को अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक एडवोकेट मुनीश कटोच ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें