फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा राष्ट्रीय हिंदू कल्याण संगठन : सनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय हिंदू कल्याण संगठन की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। संगठन धर्मशाला में जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और ब्यूटी ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को बिना किसी शुल्क के व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने हुनर को रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बना सकें। इस संबंध में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी प्रधान ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
सनी प्रधान ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना नहीं, बल्कि महिलाओं और युवाओं को शिक्षा, कौशल और संस्कारों से जोड़ना है। महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे अपने कौशल को विकसित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ स्वयं भी आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के साथ आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जड़ों से जोड़ना भी संगठन की प्राथमिकता है। संगठन समाज सेवा के कार्यों के साथ सांस्कृतिक जागरूकता और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाएगा, जो एक मजबूत और संस्कारवान समाज के निर्माण में आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें