टांडा (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां की पठियार पंचायत के टंबर हार में शुक्रवार को एक दुर्लभ जीव पैंगोलिन दिखा। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग के रेंज ऑफिसर मुनीश कपूर ने बताया कि मलां और मसल वन बीट के गार्ड राहुल धीमान और राहुल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। बता दें कि वर्ष, 2021 में हमीरपुर के झिरालड़ी में दुर्लभ प्रजाति के जानवर पैंगोलिन की बाहरी ठोस खाल (स्केल्स) के साथ पुलिस ने एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया था। पूर्व की इन घटनाओं को देखें तो हिमाचल के कुछ-कुछ क्षेत्रों में पैंगोलिन होने की पुष्टि होती है। वन जीव विभाग को इनके संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि यह दुर्लभ जीव धरती पर सुरक्षित रहे।