फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार, गर्भवती होने पर चला पता

Sun, 15 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक इलाके में प्रवासी नाबालिग से एक युवक ने मुंह पर रूमाल बांधकर खेतों में ले जाकर दुराचार किया है। नाबालिग से दुराचार का पता तब चला जब वह गर्भवती हो गई। जांच कराने नाबालिग धर्मशाला अस्पताल पहुंची तो सारे मामले का पटाक्षेप हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिला थाना धर्मशाला में पोस्को एक्ट के तहत अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रवक्ता एएसपी विजय सकलानी ने महिला थाने में अपहरण और रेप का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया है कि करीब 22-23 साल का एक युवक उसको बहला फुसला कर ले गया। इसके बाद युवक उसके मुंह पर रुमाल बांधकर खेतों में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। युवक कौन और कहां से है, इस बारे में उसको जानकारी नहीं है।

 वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, पुलिस के समक्ष मुश्किल पेश यह आ रही है कि आरोपी की कोई पहचान नहीं है। हालांकि, पुलिस जल्द ही आरोपी युवक को दबोचने का दावा कर रही है। जिला पुलिस प्रवक्ता एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें