फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो साल बाद भी नहीं सुधरा रामनगर संपर्क मार्ग

Sat, 18 Jul 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। रामनगर संपर्क मार्ग पर दो वर्ष पहले भारी बारिश से डंगा क्षतिग्रस्त हुआ था। यह मार्ग आज तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। मानसून शुरू होने से पहले मरम्मत और स्थायी समाधान के दावों के बावजूद सड़क का प्रभावित हिस्सा अब भी परेशानी का कारण बना हुआ है। हर बारिश के साथ सड़क की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों जतिंद्र कुमार, पवन, अमित कुमार, सरवण कुमार, अविनाश, तरसेम, हरि सिंह, रोशन लाल और अंकित आदि का कहना है कि वर्ष 2024 की भारी बरसात में सड़क किनारे का डंगा बह गया था। इसके बाद विभाग ने अस्थायी मरम्मत कर यातायात तो बहाल कर दिया लेकिन स्थायी निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका। सड़क के किनारे दरारें और कमजोर हिस्सा हादसे की आशंका बढ़ा रहा है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान वाहन चालकों को अधिक सतर्क होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाई गई है। लोगों ने मांग उठाई है कि अस्थायी उपायों के बजाय शीघ्र स्थायी सुरक्षा दीवार और डंगे का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


रामनगर संपर्क मार्ग के लिए जितना पैसा आया था, उतना कार्य हो गया है। बाकी के कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी और कार्य को शुरू किया जाएगा ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। -दशमिंदर पाल, सहायक अभियंता, धर्मशाला मंडल-2
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें