काली बाड़ी मंदिर घुग्घर में पूर्णाहुति डालते हुए मेयर गोपाल नाग व अन्यफोटो स्त्रोत आयोजक
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। रामनवमी के उपलक्ष्य पर पालमपुर के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। काली बाड़ी मंदिर में नवरात्र के समापन पर पाठ का आयोजन हुआ। इसमें नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।
गायत्री शक्तिपीठ भवारना में गायत्री महामंत्र जप जप संपन्न हुआ। इस अवसर पर विवेक सूद, पवन, पवित, कमल, डिम्पी, किशोरी लाल सूद और विजय सूद समेत कई लोग यज्ञ में मौजूद रहे। संवाद