फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सजने लगे रक्षाबंधन के बाजार

Sat, 08 Aug 2026 08:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी अड्डज्ञ में दुकान में सजाई रा​खियां। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। रक्षाबंधन पर्व को लेकर धर्मशाला के बाजार सजने लगे हैं और दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों का नया स्टॉक पहुंचना शुरू हो गया है। बाजार में साधारण धागे वाली राखी पांच रुपये से शुरू हो रही है, जबकि डिजाइनर, स्टोन, जरी और बच्चों की कार्टून थीम वाली राखियां 20 से लेकर 500 रुपये या उससे अधिक दाम पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार अभी तक करीब 30 फीसदी स्टॉक ही पहुंचा है, जबकि पर्व नजदीक आते ही शेष माल भी सजा दिया जाएगा। परिवहन और कच्चे माल की लागत बढ़ने से इस बार राखियों की कीमतों पर महंगाई का असर दिखने की संभावना है। स्थानीय कारोबारी धीरज, सोनू और सुनीश ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में कुछ श्रेणियों के दाम बढ़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हर वर्ग के बजट का ध्यान रखते हुए राखियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाजार में बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम और बड़ों के लिए स्टोन व चेन वाली राखियां आ चुकी हैं। उधर, दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे भाइयों को समय पर राखी पहुंचाने के लिए बहनों ने डाक और कूरियर के जरिए खरीदारी शुरू कर दी है। डाक विभाग ने भी राखियों को सुरक्षित भेजने के लिए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफों का विशेष प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें