ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी ने स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन वार्ड पांच में किया। इसमें क्षेत्र के नागरिकों को सफाई, कचरा प्रबंधन और प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से जुड़ी जानकारी दी गई।
शिविर में कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता कमलकांत, पार्षद बबली शर्मा और नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर लोगों को गीले और सूखे कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए भी जागरूक किया। कनिष्ठ अभियंता कमलकांत ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। संवाद