फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विकास खंड कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों में बारिश से हुआ 20 लाख का नुकसान

Sun, 20 Jul 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड के तहत आती विभिन्न पंचायताें में गत दिनाें हुई भारी बारिश से अब तक लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायताें में डंगे और कच्चे मकान गिरने से नुकसान हुआ है। इसकी विभाग के कर्मचारियों ने रिपाेर्ट तैयार कर सरकार और उच्चाधिकारियाें काे भेज दी है। यह नुकसान अधिकतर चंगर क्षेत्र की पंचायताें में हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान रानीताल पंचायत में हुआ है। कांगड़ा की अनसाेली पंचायत में एक लाख, भाटी में 2 लाख, बलाेल में 2 लाख, रानीताल में 7 लाख, बाेहड़क्वालू में 3 लाख, राजल में 2 लाख और तकीपुर पंचायत में 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इन पंचायताें में अधिकतर डंगे और लाेगाें के कच्चे मकान गिरे हैं। हालांकि अभी तक किसी के मवेशी और जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही कुछ गैर रिहायशी मकान गिरे हैं, उनमें काेई नहीं रहता था।
विज्ञापन





गत दिनाें हुई बारिश से विकास खंड काे लाखाें का रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। विभिन्न पंचायताें में डंगे और कच्चे मकान गिरे हैं, लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान है। नुकसान की रिपाेर्ट सरकार और उच्चाधिकारियों काे बना कर भेजी है
विज्ञापन

-पारुल कटियार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें