खेल मेले के दाैरान आयाेजकाें और खिलाड़ियाें के साथ सामूहिक चित्र में एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध
कांगड़ा। ग्राम पंचायत भडियाड़ा में चल रहे तीन दिवसीय खेल मेले के दूसरे दिन शनिवार काे एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशू माेंगरा और भाजपा नेता वीरेंद्र चौधरी बताैर मुख्यातिथि पहुंचे। मेला स्थल पर पहुंचने पर शिव शक्ति क्लब भड़ियाड़ा ने उनका स्वागत किया गया। शनिवार को कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले में दाैलतपुर की टीम ने चंबा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिलाओं के लिए मटका फोड़ स्पर्धा भी आकर्षण का केंद्र रही। निशू माेंगरा ने क्लब काे अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये का याेगदान दिया। इसके साथ ही माेंगरा ने भडियाड़ा खेल मैदान काे समतल करने के लिए तीन लाख रुपये देने की घाेषणा की। रविवार काे फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर जिला कबड्डी प्रेजिडेंट नवनीत शर्मा, ओम प्रकाश, स्थानीय पंचायत प्रधान रवि, उपप्रधान मनोहर लाल, विशाल चौधरी, मेहरना पंचायत सदस्य नितिन, योगराज, विशाल चौधरी, जवाहर, धीमान सभा अध्यक्ष संजय धीमान और इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।