फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पहलवानों के जोर पर भारी पड़ी बारिश, दंगल स्थगित

Tue, 17 Mar 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बंडी में बारिश के बाद दलदल में बदला अखड़ा। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। क्षेत्र के नागनपट्ट-बंडी (कलियाड़ा) में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले में सोमवार को पहलवानों के दांव-पेंच पर मूसलाधार बारिश भारी पड़ गई। सुबह से ही शुरू हुए खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण दंगल का अखाड़ा पूरी तरह पानी से भर गया, जिससे आयोजकों को मजबूरन प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

आयोजक मनजीत कुमार काका ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन के लिए दूर-दराज से नामी पहलवान और बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे थे, लेकिन बारिश के आगे सभी बेबस नजर आए। अखाड़े में पानी भर जाने से मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई, जिससे कुश्ती लड़ना संभव नहीं था। खराब मौसम के चलते पहलवानों और दर्शकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि दंगल की मुख्य बड़ी माली अब मंगलवार दोपहर को करवाई जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे मंगलवार को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें