फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में धान की काटी फसल पर मंडराया संकट

विज्ञापन
कांगड़ा विधानसभा के बीरचौक के पर खेतों में बारिश से भीगी धान की काटी फसल। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले में बुधवार सुबह हुई बारिश से धान की फसल काट चुके किसानों की चिंता बढ़ गई है। पालमपुर उपमंडल के कई क्षेत्रों में किसानों ने धान काटकर खेतों में ही रखा है। बारिश से फसल के खराब होने का डर है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से पट्टी, बदेहड़ समेत कई क्षेत्रों में धान को नुकसान पहुंचा है। रवि राणा, विपिन सिंह, सिकंदर, सन्नी, प्यार चंद, अनुज राणा और चतर सिंह समेत कई किसानों ने बताया कि उन्होंने धान की फसल काट ली है और खेतों में पड़ी है।
बारिश होने से फसल को नुकसान हो रहा है। अधिक बारिश होने पर खेतों में पानी भरने से धान खराब हो सकता है। हालांकि जिले के ऊपरी क्षेत्रों में कई किसानों की धान की फसल अभी पूरी तरह पकी नहीं है। यहां बारिश को फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है और पानी की जरूरत भी है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह पहाड़ों में ताजा हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दोपहर 12 बजे तक बारिश थमने के बाद आसमान साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान जताया है।
मौसम साफ होने पर करें धान की कटाई
मौसम साफ होने पर ही जिले के किसान धान की कटाई करें। अभी बारिश से इतना नुकसान नहीं हुआ है लेकिन ओलावृष्टि होती है तो नुकसान हो सकता है। ऊपरी क्षेत्रों में अभी धान की फसल पक्की नहीं है, वहां पर पानी की जरूरत है। इसलिए बारिश कई जगहों पर धान की फसल के लिए अच्छी भी है। - अशोक कुमार, उपनिदेशक, कृषि विभाग, जिला कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा के बीरचौक के पर खेतों में बारिश से भीगी धान की काटी फसल। अमर उजाला

कांगड़ा विधानसभा के बीरचौक के पर खेतों में बारिश से भीगी धान की काटी फसल। अमर उजाला

कांगड़ा विधानसभा के बीरचौक के पर खेतों में बारिश से भीगी धान की काटी फसल। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें