फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक मीट में रैहन को मिली ओवरआल ट्रॉफी

Mon, 14 Apr 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बहु-तकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक मीट, सुंदरनगर (जिला मंडी) में उत्कृष्ट प्रदर्श
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान रैहन की छात्राओं ने सुंदरनगर में हुई 26वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय मीट में हिमाचल प्रदेश के 17 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतिस्पर्धा में रैहन संस्थान की छात्रा साक्षी ने लांग जंप में स्वर्ण पदक एवं जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक अर्जित किया। वंशिका ने लांग जंप में रजत पदक हासिल किया। छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राजकीय महिला बहुतकनीकी रैहन को ओवरआ स्पोर्ट्स ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें