देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कांग्रेस ने देहरा की ब्लॉक कांग्रेस को भंग करने के एक दिन बाद ही पुष्पिद्र ठाकुर को ब्लाॅक कांग्रेस देहरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि देहरा हलके में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने यह फैसला लिया है। वर्तमान में पुष्पिंद्र ठाकुर खाद्य आपूर्ति विभाग में निदेशक मंडल के सदस्य हैं।
बताया जा रहा है कि पुष्पिंद्र ठाकुर के अध्यक्ष बनने से देहरा हलके में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और सन्निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर का आभार जताया है।