फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंजाब का नशा तस्कर धर्मशाला में गिरफ्तार, 10.58 ग्राम चिट्टा बरामद

Mon, 26 Jan 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने धर्मशाला के समीपवर्ती शिव नगर स्थित एक निजी होटल से पंजाब के तरनतारन निवासी एक कुख्यात तस्कर को दबोचा है। आरोपी के पास से 10.58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पंजाब में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला थाना की टीम शनिवार देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तिब्बतन कॉलोनी के पास शिव नगर के एक होटल में बाहरी राज्य का तस्कर नशा बेचने की फिराक में ठहरा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे में दबिश दी। पुलिस ने मौके से ललित कुमार उर्फ टिंकू (34) निवासी वार्ड-1 कालोनी गुरू तेग बहादुर नगर, गली नंबर-4, थाना सिटी तरनतारन (पंजाब) को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ललित कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास प्रारंभिक जांच में पुलिस के लिए चौंकाने वाला रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ तरनतारन और कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट व अन्य संगीन अपराधों के सात मामले दर्ज हैं। जून 2024 में पंजाब पुलिस ने तरनतारन में ललित कुमार से 2.04 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ धर्मशाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी धर्मशाला और आसपास के युवाओं तक नशा पहुंचाने के लिए किन स्थानीय संपर्कों का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें