फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुडुचेरी के छात्रों ने किया कायाकल्प का दौरा

Fri, 22 May 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पुडुचेरी के छात्रों के एक दल ने वीरवार को पालमपुर स्थित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग संस्थान कायाकल्प का दौरा किया। 50 से अधिक छात्रों ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रबंधन पर डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की।
विज्ञापन


इस दौरान कायाकल्प के प्रशासक डॉ. आशुतोष गुलेरी ने बताया कि अनुचित खानपान, आरामदायक जीवनशैली और बढ़ता मानसिक दबाव कई बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। योग, ध्यान, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन संभव है। योग शिक्षक विनय शर्मा ने छात्रों को योग एवं ध्यान का व्यावहारिक सत्र भी कराया।

कृषि विश्वविद्यालय की प्रसार शिक्षा गतिविधियों और किसानोन्मुख कार्यक्रमों का अवलोकन

कायाकल्प के बाद एनआईटी पुडुचेरी के विद्यार्थियों और केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुलपति डॉ. एके पांडा से संवाद किया, जिसमें सतत कृषि, ग्रामीण विकास और कौशल विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें