फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सार्वजनिक वितरण प्रणाली हांफी, कांगड़ा में दो माह से नहीं मिलीं डिपुओं में दालें

विज्ञापन
सूर्य उदय ट्रस्ट खनियारा में बच्चों को टिफन और मिठाई देने के बाद रोटरी क्लब के सदस्य।
विज्ञापन
निदेशालय के स्तर पर टेंडर न होने के दालों की आपूर्ति ठप, राशनकार्ड धारक परेशान
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रहीं दालें
इस बार दिवाली पर चीनी का अतिरिक्त कोटा भी नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में प्रदेश सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली हांफ गई है। जिले में दो माह से उचित मूल्य की दुकानों पर दालें नहीं मिल रही हैं। इसके चलते राशनकार्ड धारकों को बाजार से महंगे दामों पर दालें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिवाली पर मिलने वाली प्रति व्यक्ति 100 ग्राम चीनी का अतिरिक्त कोटा भी अभी तक उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया है।
प्रदेा सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाती है, लेकिन नवंबर माह आधा बीत जाने पर भी राशन कार्ड धारकों को डिपुओं में दालें नहीं मिल रहीं हैं। अक्तूबर माह में भी उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं पर दालें नहीं मिली हैं। जब उपभोक्ता राशन के डिपुओं पर पहुंच रहे हैं तो सामने से जवाब मिल रहा है कि अभी तक दालों की सप्लाई नहीं पहुंची है। इसके चलते उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है। डिपुओं में लोगों को साबुत चना, दाल चना, मसर और माह की दालें मिलती हैं, जबकि मूंग की दाल को भी सरकार ने महंगा होने के कारण उचित मूल्य की दुकानों पर देना बंद कर दिया है। उधर, जिला खाद्य नियंत्रक पुरुशोत्तम सिंह ने कहा कि डिपुओं पर दालों की आपूर्ति राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से की जाती है। दालों का टेंडर शिमला निदेशालय स्तर पर होता है, जो अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स:
पूर्व में हर माह 10 तारीख तक राशन डिपुओं पर दालें मिल जाती थीं, लेकिन इस बार दालें नहीं मिली हैं। इसके चलते बाजार से दालों खरीदनी पड़ रही हैं।
-राजेश कुमार, निवासी गांव मनेड़

डिपुओं में पिछले माह भी दालें नहीं मिली थीं, जिससे लोगों को दुकानों से महंगी दालें खरीदनी पड़ी थी और इस बार भी डिपुओं में राशन न मिलने पर महंगाई का भार पड़ेगा।
-राधा सूद, धर्मशाला निवासी

राशन डिपुओं पर पिछले दो माह से दालें नहीं हैं। सरकार को जल्द खाद्य सामग्री उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि महंगाई के इस दौर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-सरोज देवी, निवासी पासू पंचायत

-

सूर्य उदय ट्रस्ट खनियारा में बच्चों को टिफन और मिठाई देने के बाद रोटरी क्लब के सदस्य।

सूर्य उदय ट्रस्ट खनियारा में बच्चों को टिफन और मिठाई देने के बाद रोटरी क्लब के सदस्य।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें