फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजपुर में डाकघर बंद होने से लोगों में आक्रोश

Wed, 01 Apr 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शांता कुमार से डाकघर को दोबारा खोलने की मांग करते लोगस्त्रोत संवाद
विज्ञापन
पालमपुर। राजपुर में डाकघर बंद होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। बंद डाकघर के कारण पेंशनर्स, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण नागरिक कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मुलाकात की और डाकघर को दोबारा खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि डाकघर बंद होने से उन्हें डाक और बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर-दराज जाना पड़ रहा है, जो विशेषकर बुजुर्गों के लिए बड़ी कठिनाई है। त्रिलोक कपूर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. राजकमल, पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद किरण धीमान, साहित्यकार डॉ. सुशील फुल, डॉ. सुखदेव सिंह सांख्यान, लता ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सूद, राजिंद्र सूद, नवल किशोर समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि राजपुर में पिछले कई सालों से डाकघर चल रहा था, लेकिन विभाग ने अचानक इसे बंद कर दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि डाकघर जल्द नहीं खोला गया, तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। इस पर शांता कुमार ने आश्वस्त किया कि वह संबंधित विभाग से इस मामले को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें