फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरियाणा के प्रियांशु ने फारुख को हरा जीती डेढ़ लाख की माली

Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा के पैहग मेले में पहुंचे मुख्य अतिथि अंकुश सैनी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। पेहग (बल्ला) का दो दिवसीय छिंज मेला मंगलवार को संपन्न हुआ। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी और विधायक पवन काजल के कार्यालय प्रभारी अंकुश सैनी भी मौजूद रहे। अंकुश सैनी ने विधायक का संदेश सुनाया। विधायक की तरफ से मेला कमेटी को राशि भेंट की। मेला कमेटी के प्रधान सुनील पप्पू ने बताया कि बड़ी माली अढ़ाई लाख रुपये की थी। हरियाणा के प्रियांशु ने सराय के फारुख को हराकर दंगल अपने नाम किया। प्रियांशु को डेढ़ लाख और उपविजेता फारुख को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर मनोहर लाल सैनी, संजीव सैनी, राकेश, राजेश, श्रीकांत, नरेंद्र, राज कुमार, विजू चौधरी और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें