धर्मशाला। कांगड़ा और चंबा जिले के 46 पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए मंगलवार से पांच दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। 22 से 26 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में कांगड़ा के 30 और चंबा के 16 स्कूलों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती प्रदान करना है।
कार्यशाला में विशेषज्ञ विद्यालय विकास और नई शिक्षण तकनीकों पर सत्र ले रहे हैं। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा कांगड़ा के डीपीओ भाग सिंह, चंबा की डीपीओ उपमा शर्मा, पीएम श्री समन्वयक रविंद्र राणा सहित दोनों जिलों के नोडल अधिकारी और शिक्षा उपनिदेशक मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय प्रमुखों को योजना के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्यूरो