फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रो. मनोज कुमार सक्सेना को मिला मुरली मनोहर जोशी शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
सीयू के प्रो. मनोज कुमार सक्सेना को सम्मानित करते पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी। - स्रोत : स
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कुलानुशासक एवं शिक्षा संकाय के पूर्व अधिष्ठाता व अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार सक्सेना को पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडमिक्स के 8वें वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी और शिक्षण-अधिगम: चुनौतियां एवं अवसर विषय पर आधारित यह सम्मेलन 31 अक्तूबर को ली मेरिडियन नई दिल्ली में हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से 150 से अधिक शिक्षाविद, शोधकर्ता और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। उच्च शिक्षा क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान व अकादमिक नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर प्रो. सक्सेना का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया।
इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल ने प्रो. सक्सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रो. सक्सेना आगे भी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और सहकर्मियों को प्रेरित करते रहेंगे और भारत में शिक्षा के भविष्य को और मजबूती देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें