फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नागणी माता मंदिर से बारिश के बीच कंडवाल में निकली यात्रा

Thu, 08 Oct 2026 04:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कंडवाल में सेवा ज्योति यात्रा एवं संकल्प सभा के दौरान रैली निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता
विज्ञापन
जसूर/कंडवाल (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की ओर से बुधवार को कंडवाल स्थित नागणी माता मंदिर परिसर में सेवा ज्योति यात्रा और संकल्प सभा आयोजित की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बारिश के बावजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभा के बाद नागणी माता मंदिर से सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। लगभग डेढ़ किलोमीटर की यात्रा कंडवाल बैरियर तक पहुंची। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा विधायक पवन काजल, नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक रीता धीमान, पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें