फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीसरे दिन भी जारी रहीं दिक्कतें, पानी के रूट को बदलेगी कंपनी

Mon, 13 May 2024 03:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मुल्थान में मलबा हटाते ही जेसीबी
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के मुल्थान में प्रोजेक्ट से हुए नुकसान को लेकर एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने लगातार तीसरे दिन रविवार को प्रभावित परिवारों और कंपनी के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया। घटना के तीसरे दिन भी टनल से पानी आना पूरी तरह से बंद नहीं हो सका है। अब कंपनी ने पानी के रूट को बदलने का निर्णय लिया है और इसके लिए पंप और अन्य सामान को ऊपर पहुंचा दिया गया है। रूट के बदलने से पानी बाजार की तरफ नही आ सकेगा। बीएसएनएल की एक्सचेंज को भी नुकसान पहुंचा है और इसे री स्टोर किया जा रहा है जब की बिजली और पानी को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग से मलबे को हटाकर इसे जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुआवजा देना स्वीकार कर लिया है और बिजली और पानी को बहाल कर दिया गया है जब कि सड़क को दो तीन दिन में सुचारू करवा दिया जाएगा। रविवार को प्रशासन के सामने कंपनी के प्रतिनिधियों ने घरों, दुकानों, होटल और होम स्टे को हुए नुकसान की वीडियोग्राफी करवाई और अब उसका आकलन किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की एनर्जी डिपार्टमेंट की पांच सदस्य तकनीकी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और तकनीकी रूप से घटना के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें