कलेड़ में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक आरएस बाली। स्रोत- डीपीआरओ
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कलेड़ में एक नई 18 सीटर निजी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस सेवा से आसपास के लगभग 12 गांवों को सड़क परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह बस टंग से रमेड़, पौड़, खोली होते हुए कुल 53 मील की दूरी तय करेगी।
बस का परमिट हाल ही में रविंद्र चौधरी ने हासिल किया है। आरएस बाली ने स्थानीय पाठशाला में जल्द शौचालय निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजियाना गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर नवनिर्मित ट्यूबल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्य पर कुल 13 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा, बाली ने अधिकारियों को ओवरहेड वाटर टैंक, हैंड पंप और रास्ते के निर्माण के लिए भी निर्देश दिए।